Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में वार्ड 64 लोहाखान में सौंदर्यीकरण विकास कार्य का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित

Rajasthan

November 24, 2022

समाचार रिपोर्टर अजमेर। आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में वार्ड 64 लोहाखान स्थित अटल उद्यान से नया बाड़ा सड़क व सर्वेश्वर नगर पार्क-ए की चार दीवारी मरम्मत व सौंदर्यीकरण विकास कार्य का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में पक्की सड़क बनवाने की मांग की थी, देवनानी ने विधायक कोष से 5.78 लाख रुपए स्वीकृत किए, इस राशि से यहां 150 मीटर लम्बी सीसी सड़क बनाई जाएगी। इसी प्रकार सर्वेश्वर नगर स्थित पार्क-ए की चार दीवारी की मरम्मत व सौंदर्यीकरण करने बावत 8.00 लाख रुपए की राशि विधायक कोष से स्वीकृत की गई थी। इस राशि से यहां पार्क की चार दीवारी मरम्मत, पानी के टैंक की मरम्मत और पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। देवनानी ने बताया कि कुछ माह पहले सर्वेश्वर नगर विकास समिति के अध्यक्ष, विकास समिति के सदस्यों और पार्षद द्वारा अवगत करवाया था कि पार्क चार दीवारी क्षतिग्रस्त हो चुकी है एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम, पार्षद रिंकू जादम, अशोक टाक, दिलीप गौड़, भंवरलाल सांखला, देवेन्द्र कुमावत सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Top