Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को किया गया नमन

Haryana

January 27, 2023

झज्जर- आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में देश का 74वां गणतंत्र दिवस राज्य परिवहन विभाग की कर्मशाला में गरिमामयी ढंग से मनाया गया। रोहतक से लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और परेड मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने इस मौके पर युद्ध नारियों, शौर्य पदक विजेता सैनिकों और उल्लेनखीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सूर्य नमस्कार, पीटी एवं डंबल शो आकर्षक का केंद्र रहे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की एक लंबी गौरवगाथा जुड़ी हुई है। देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों ने लम्बा संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया और आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। ऐसे महान सुपूतों को नमन करने का पर्व है। इन सभी वीर शहीदों ने भारत को गौरवशाली व वैभवशाली बनाने का सपना देखा था,इसलिए आईये सभी आज भारत को गौरव व वैभवशाली बनाने के संकल्प लें। सांसद ने कहा कि हम सभी बलिदानियों व वीर शहीदों की शहादत के ऋणी हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य मौजूद रहे।

Top