Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान

Haryana

March 29, 2023

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान को प्रोत्साहन देने के लिए गांधीनगर कालोनी में इंटरनेशनल जीरो वेस्ट पर आधारित मशाल यात्रा निकाली गई। इस जनचेतना यात्रा में सेल्फ हेल्प ग्रुप और गांधीनगर कालोनी निवासी महिलाओं ने बढ़-चढ़ करभाग लिया।
स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज सनी शर्मा और राष्टï्रीय शहरी आजीविका मिशन से विनय जोशी ने गांधीनगर कालोनी के निवासियों को गीला- सूखा कचरा अलग अलग रखने, गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने, अलग-अलग रंग के डस्टबिन घर में रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल ना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को शपथ दिलवाई कि वे अपने घर के आसपास पूरी सफाई रखेंगी और कहीं भी कचरा नहीं होने देंगी। कालोनी की सैंकड़ों महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। विनय जोशी ने महिलाओं को स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हमारा शहर साफ-सुथरा रहे और कोई महिला रूचि लेकर इस दिशा में काम करती है तो उसको स्वच्छता विनिंग का राष्टï्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल सकता है।  इस अवसर पर नगर परिषद के सफाई निरीक्षक विकास देसवाल, संजीव दलाल, रीना, राजो, सुनीता, अनीता, पिंकी, सुमन आदि मौजूद रहीं।

fe96dd0d-9b51-4f64-8a84-0a147722d111_IMG-20230328-WA0028.jpg (400×300)

Top