Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

महिला महाविद्यालय में दुर्लब एतिहासिक दस्तावेजों और फोटोग्राफी की प्रदर्शनी आयोजित की गई

Haryana

June 27, 2022 to June 28, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 28 जून को रोहतक स्थित राजकीय स्नातकोतर महिला महाविद्यालय में दुर्लब एतिहासिक दस्तावेजों और फोटोग्राफी की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का मुख्य केंद्र बिन्दु स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहूति देने वालों के बारे में छात्राओं को जागरूक करने को कहा। प्रदर्शनी के दौरान देशभक्ति के प्रति उत्साहित करने वाले फोटो भी प्रदर्शित किये गए। हरियाणा के अभिलेखाकार विभाग के क्षेत्रीय मंडल में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन करवाया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य पूनम भनवाला ने किया तथा प्रदर्शनी का आयोजन सहायक निदेशक रणबीर मान, प्रमोद सिंधु, अभिलेखपाल और मंगल ने किया। इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रो. मीनू नैन ने छात्राओं को प्रदर्शनी के बारे में विशेष जानकारी दी। इस प्रदर्शनी में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में रोहतक की भूमिका व अन्य घटनाओं के अलावा आजाद हिन्द फौज में शामिल हुए रोहतक के लोगों की सूची भी दर्शाई गई।

Top