Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने मनाई जयंती

Haryana

June 29, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजपूत धर्मशाला में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन द्वारा राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। उन्होंने राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 29 जून, 1901 को बंगाल के पबना जिले के मोहनपुर गांव में हुआ था। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के निवास पर हुई बैठक में राजेंद्र नाथ लाहिड़ी भी सम्मिलित हुए, जिसमें सभी क्रांतिकारियों ने एकमत से अंग्रेजी सरकार का खजाना लूटने की योजना को अंतिम रूप दिया था। इस योजना में लाहिड़ी का अहम किरदार था। कार्यक्रम में सुरेश किराड़, बलराज सिवाड़ा, उमेद फौजी, बिजेंद्र कोंट, जसबीर फौजी, धर्मपाल ग्रेवाल, सुभाष बामला, अधिवक्ता दिनेश बेड़वाल, रणबीर सांगवान आदि मौजूद रहे।

Top