Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पोषण अभियान

Haryana

September 20, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विवेकानंद हाई स्कूल में पोषण अभियान के तहत महिलाओं को एनीमिया बच्चों के कुपोषण से बचाव की जानकारी दी गई। अभियान का शुभारंभ बाल योगी महंत चरण दास महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि डीपीओ दर्शना माल खाली किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद हाई स्कूल की संचालिका सावित्री यादव ने की। इस अवसर पर शिक्षामित्र समाजसेवी कृषि की टीम महिला विकास विभाग से सुपरवाइजर अनीता देवी कविता देवी अतुल कुमार समाज सेविका सुभाष यादव अंजू शर्मा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवार्ड अशोक कुमार विशेष अतिथि के रुप में रहे। इस अवसर पर डीपीओ दिशा माल वालों ने कहा कि विभाग के द्वारा साथ-साथ में पोषण के बारे में जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटक पोषण वाटिका जनसंदेश चेतना रैली साइकिल चेतना रैली राष्ट्रीय प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि महिलाओं व किशोरियों को और बच्चों को सूचित किया जा सके और उन्हें कुपोषण से बचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने बच्चों में स्टाफ सदस्यों को जागरूकता की शपथ भी दिलाई।

Top