Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वैदिक कन्या उच्च विद्यालय में विभिन्न विषयों पर छात्रों को किया गया जागरूक

Haryana

September 21, 2022


जैकबपुरा स्थित वैदिक कन्या उच्च विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को विभिन्न विषयों के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिर के रुप में पुलिस उपायुक्त पुलिस विजय प्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे प्रातरू जल्दी उठते हैं वे अपने जीवन में उन्नति के शिखर पर पहुंचते हैं। जिन व्यक्तियों में अपने कार्य के प्रति लगाव होता है वे अपने जीवन में सफलताओं को प्राप्त करते हैं। जिसकी जितनी ऊंची सोच रहे होती है उसी सोच पर कार्य करता है वे अपनी लगन से जीवन में ऊंचाइयों को छूते हैं। उन्होंने उज्जवल भविष्य बनाने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को यूरोपीय शासकों का उदाहरण दिया कि यूरोप में छोटे छोटे राष्ट्रों ने बड़े राष्ट्रों पर कैसे शासन किया । इन छोटे राष्ट्रों ने अपनी बुद्धिमता अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के कारण उन्होंने बड़े-बड़े राष्ट्रों पर शासन किया। इस अवसर पर प्रधान चंद्र प्रकाश गुप्ता सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। 

Top