Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता

Haryana

October 04, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नगर के आर्य मॉडल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता में आर्यन स्विमिंग अकैडमी ओवरऑल चैंपियन रही। खिलाड़ी अमन, मोहिनी, सनोवर, कुणाल ने अपने ग्रुप में 55 गोल्ड मेडल हासिल किए। वही ग्रुप 5 में रुद्राक्ष, वेद गोल्डन मेडल जीते। खिलाड़ी नामिया, जस्टिस, हार्दिक, नीतू, आधी, भीष्म व सनोवर ने भी अपने ग्रुप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच चंद्र प्रकाश व नवदीप फोगाट ने बताया कि खिलाड़ी सनोवर, भाविका, रुद्राक्ष, कुणाल को बेस्ट तैराकी ट्रॉफी दी गई। आर्य स्विमिंग अकैडमी के संचालक विक्रम फौगाट ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 15 से 18 अक्टूबर को अंबाला में होने वाली स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। खिलाड़ी अंकुर नेशनल गेम्स में भाग लेंगे। चंद्र प्रकाश ने बताया कि तैराक अच्छी मेहनत कर रहे हैं। चरखी दादरी जैसे छोटे जिले से हर खिलाड़ी अब ट्रेन हाल में भी अपनी पहली बार राष्ट्रीय खेलों में अपनी पहचान बनाएंगे। इस दौरान खिलाड़ियों को स्विमिंग एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र बीजने किट प्रदान कर गुजरात के लिए रवाना किया।

Top