Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

भारत विकास परिषद द्वारा जैन समाधि धर्मशाला में राष्ट्रीय समूहगान, संस्कृत गायन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन

Haryana

October 03, 2022

भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय समूहगान, संस्कृत गायन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन जैन समाधि धर्मशाला में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में वरुण गर्ग उपस्थित हुए जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष संपर्क अनूप कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वरूण गर्ग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा की जाती है व उनको संस्कार देने का कार्य किया जाता है। अपने संस्कृति को बचाकर रखने के लिए उन्होंने भारत विकास परिषद का धन्यवाद भी किया। इस प्रतियोगिता के बाद भारत को जानो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें कुल 5 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता वरिष्ठ व कनिष्ठ दो वर्गों में करवाई गई। भारत को जानो प्रतियोगिता में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग दोनों प्रतियोगिताओं में ज्योति पब्लिक स्कूल लाली की टीम प्रथम व दोनों वर्गों में दूसरे स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम रही। दोनों वर्गों में तृतीय स्थान पर मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल की टीम रही। 

Top