Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में वीर राजा नाहर सिंह के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन

Haryana

November 14, 2022

अम्बाला-  आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा वीर राजा नाहर सिंह के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रधान राजेश बतोरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। भाजपा जिला प्रधान राजेश बतोरा ने कहा कि हरियाणा की महान धरा पर राजा नाहर सिंह जैसे राष्ट्रभक्तों, शूरवीरों और रणबांकुरों ने जन्म लिया, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह का बलिदान अतुलनीय और अविस्मरणीय है। उनका पूरा जीवन संघर्ष, साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की कहानी है। राजा नाहर सिंह के जीवन से कईं पीढ़ियों ने प्रेरणा ली है और उनका जीवन हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर मुख्यातिथि राजेश बतोरा को अतिरिक्त निदेशक डॉ0 कुलदीप सैनी ने फूलों का गुलदस्ता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नाटक के निर्देशक चाइनीस गिल को मुख्यतिथि द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Top