Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अणुव्रत समिति द्वारा बोधि स्थल राजनगर में साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम

Rajasthan

November 24, 2022

आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अणुव्रत समिति राजसमंद द्वारा बोधि स्थल राजनगर में साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज, सनातन, वल्लभ सम्प्रदाय, जैन समाज आदि संप्रदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुनि प्रसन्नकुमार ने कहा कि अणुव्रत आंदोलन सकारात्म विचार भी है और राष्ट्रीय समास्याओं का समाधान भी किया हैं। आचार्य तुलसी ने पंजाब समस्या का समाधान किया तो आचार्य महाप्रज्ञ ने गुजरात अहमदाबाद हिंदू मुस्लिम सौहार्द का कार्य किया। उनकी स्वेत संत सेना पूरे भारत विदेश तक सद्भाव सौहार्द का कार्य कर रही हैं। आचार्य महाश्रमणजी ने 10 वर्षीय अहिंसा यात्रा ने सकारात्मक वातावरण बनाया हैं। प्रारंभ में गितिका, सीमा चपलोत व अणुव्रत गीत रोशनलाल गर्ग ने प्रस्तुत किया। व्यवस्था मंत्री हिम्मतसिंह बाबेल, मंच संयोजन संस्था अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र महात्मा व आभार रमेश मांडाेत ने ज्ञापित किया।

Top