Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में उपायुक्त ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Haryana

January 23, 2023

रेवाड़ी- आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में डीसी अशोक कुमार गर्ग ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने सुभाष पार्क में पहुंचकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। उनकी जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। देश को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अहम योगदान रहा, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके भारतवासियों को एकजुट किया। डीसी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को महान क्रांतिकारी, देशभक्त व राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अद्भुत संगठन क्षमता, अद्वितीय साहस और असाधारण नेतृत्व कौशल से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दिखाई। उन्होंने युवाओं से नेताजी बोस के ओजपूर्ण विचारों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, डीएमसी डॉ. सुभिता ढाका, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Top