Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Haryana

March 24, 2023

अम्बाला- आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में एस.ए. जैन कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक असीम गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां पहुंचने पर कॉलेज अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल व डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक असीम गोयल ने मां सरस्वती के समक्ष दीपशिखा प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर विधा व हर क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी के 75वें साल को मनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना गर्व की बात है। जी-20 की अध्यक्षता में 20 देशों की मेजबानी का अवसर मिला है। भारत को यह गौरव मिलना बेहद सराहनीय है। इसके तहत यहां पर भ्रमण करते हुए भारत के रहन-सहन, उसकी कला, संस्कृति को देखने का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी कलाकारों की प्रस्तुति को बेहद सराहनीय बताते हुए उन्हें नमन भी किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार सुभाष चंद्र घोष ने नव स्वर रागनी पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का काम किया।

Top