Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

'क्रान्ति दिवस' अवसर पर ‘सन 1857: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन

Uttar Pradesh

May 10, 2023 to May 20, 2023

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 'क्रान्ति दिवस' अवसर पर दिनांक 10 मई से 20 मई, 2023 तक ‘सन 1857: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार, बी-44, महानगर विस्तार, लखनऊ में आयोजित किया गया।
आयोजित अभिलेख प्रदर्शनी में सन-1857 की क्रान्ति से संबंधित ऐतिहासिक अभिलेख प्रदर्शित किए गए। सन्-1857 के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित अभिलेखों में बैरकपुर में मंगल पाण्डे का विद्रोह, 1857 के संग्राम में भाग लेने वाले नेटिव ट्रूप्स का विवरण, मेरठ में विद्रोह का छायाचित्र, मेरठ के सैनिकों का दिल्ली कूच, कुंवर सिंह की मृत्यु सम्बन्धी टेलीग्राम व छायाचित्र, रणक्षेत्र में रानी लक्ष्मीबाई का नेतृत्व, रानी लक्ष्मीबाई का वीरगति सम्बन्धी टेलीग्राम, नाना साहब पर रू0 1.00 लाख का इनाम, तात्याटोपे की गिरफ्तारी, अवध में स्वतंत्र सरकार, रेजीडेंसी में घिरे अंग्रेज तथा सन्-1857 की क्रान्ति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रमुख क्रान्तिकारियों जैसे बेगम हजरत महल, तत्याटोपे आदि के चित्र भी प्रदर्शित किये गये।
प्रदर्शनी जनसमान्य के लिए अवलोकनार्थ दिनांक 10 मई, 2023 से 20 मई, 2023 तक खुली रहेगी।
स्थान - उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Top