Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद में पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Haryana

May 26, 2023

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला पुलिस द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं को उनके अधिकारों, महिला सशक्तिकरण व महिला हेल्पलाइन बारे जानकारी दी गई वहीं उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। कार्यक्रम में एएसपी सृष्टि गुप्ता ने छात्राओं को मोटिवेट किया और कहा कि अगर किसी छात्रा को कोई शिकायत है तो वह तुरंत 1091 पर कॉल कर पुलिस सहायता ले सकती है। 

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

उन्होंने कहा अगर आपके परिवार मे कोई नशा करता है तो उसे समझाने का प्रयत्न करें क्योंकि नशा करने वाला व्यक्ति न केवल अपने बल्कि पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। पुलिस ने नशे की तस्करी को जड़ से मिटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। आमजन बिना किसी भय के मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त संबंधी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें। 

Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारा देश खेल से लेकर तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस प्रगति में पुरुषों के साथ महिलाओं का भी उतना ही योगदान है। महिलाएं प्रगति कर रही हैं और वो आगे बढ़ना चाहती हैं लेकिन कई बार वे सही जानकारी के अभाव में पीछे रह जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को उनके अधिकारों बारे जानकारी होना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम मे एएसआई चन्द्रकांता ने छात्राओं को बताया कि किसी भी असामान्य परिस्थितियों में अपना बचाव कैसे करना चाहिए।

Top