राजकीय बहुतकनीकी, सोनीपत में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया I
भारत में 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जैसा कि नाम से ही पता लगता है बाल दिवस बच्चों के लिए विशेष महत्व रखता है। चूंकि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म वर्ष 1989 में 14 नवंबर के ही दिन हुआ था और बच्चों से वह बेहद लगाव रखते थे इसे ध्यान में रखते हुए चाचा नेहरू के जन्मदिन को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं रखी जाती हैं जिनका उद्देश्य बाल दिवस के महत्व और जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति लगाव की जानकारी देना होता है।
