Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

Quami Ekta Week celebrated in Sonipat

Haryana

November 19, 2021 to November 25, 2021

41ff5757-c300-470a-b0a4-d28643a2adeb_IMG-20211207-WA0043.jpg (400×300)

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सोनीपत में आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है I कोमी एकता सप्ताह  दिनाक : 19.11.2021 से 25.11.2021 तक बड़ी धूमधाम से मनाया गया I इसके अंतर्गत सभी विभागों  के छात्र-छात्राओ ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया I

इसके अंतर्गत सभी विभागों  ने अलग – अलग गतिविधिया करवाई I अप्लाइड साइंस विभाग ने संस्कृति और एकता दिवस , ऑटोमोबाइल इंजी0  विभाग  ने अल्प संख्यक दिवस , केमिकल इंजी0 विभाग  ने विश्व प्रकृति संरक्षक दिवस , कंप्यूटर इंजी0 विभाग व फाइनेंस विभाग ने महिला सशक्तिकरण दिवस , ई.सी.ई. विभाग ने भाषाई हारमनी दिवस व मैकेनिकल इंजी0 विभाग  ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया I

प्राचार्य श्री अनिल सहरावत जी ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के बारे में अवगत करवाया व युवा वर्ग को मिलजुल कर एकता के साथ रहने, महिलाओ का मान-सम्मान करने व प्रकृति की रक्षा व सुरक्षा के लिए भी विद्यार्थियों को जागरूक किया I

कोमी एकता सप्ताह में विभागों द्वारा प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमे छात्र-छात्राओ ने भाषण, पोस्टर डिज़ाइन, निबंध लेखन, रागनी, कविता व नृत्य प्रतियोगिताओं  में भाग लिया I

इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेघावी छात्र-छात्राओ को सभी विभाग के विभागाध्यक्षों ने सम्मानित किया I

Top