Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकारी हाई स्कूल धरांग वाला में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Punjab

June 21, 2022

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकारी हाई स्कूल धरांग वाला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । जिस में बचो को जोग से होने वाले फाईदो के बारे जागरूक किआ गया. बचो को बताया गया कि योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा है. जिसे हम भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग योग से अपने शरीर को स्वस्थ रखते थे। योग से शरीर में नई ऊर्जा का निर्माण होता है। योग दिवस को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि योगा सेहतमंद रहने का एक आसान तरीका है इसलिए हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम बच्चों को बचपन में ही भारत की संस्कृति के बारे में बताएं, सेहतमंद रहने और योगा के लाभ बताए जाएं तो इससे अच्छा योगदान हमारी सोसायटी और समाज के लिए कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन में अपनाने से कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने ने कहा कि योग के माध्यम से कई जटिल बीमारियों का समाधान किया गया है। योग जीवन का अंग होना चाहिए। रोजाना आधा घंटा योग करना भी फायदेमंद रहेगा। अब यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि योग का दैनिक अभ्यास न केवल एक व्यक्ति को जीवन शैली की बीमारियों से निपटने में मदद करता है, बल्कि एक व्यक्ति को पुरानी बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है।

Top