Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

लम्बे तिरंगे का कीर्तिमान रोहतक के नाम होगा दर्ज

Haryana

August 14, 2022 to August 15, 2022

    आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 14 अगस्त को रोहतक के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि जिस उत्साह व जोश के साथ बच्चों ने 2022 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया है उस आधार पर निश्चित रूप से यह दावा किया जा सकता है कि रोहतक का नाम लिम्का बुक में दर्ज होगा। उपायुक्त आज स्थानीय सुभाष चंद्र चौक पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे हैं। कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक के तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरी दुनिया में कहीं भी इतने लंबे ध्वज को प्रदर्शित करने की गतिविधि नहीं रही केवल रोहतक ही एकमात्र ऐसी जगह है, जहां पर यह 2022 मीटर लंबा तिरंगा बच्चों ने अपने हाथों में लेकर सह सम्मान प्रदर्शित किया है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बने सभी बच्चों, नौजवान व जनों को मुबारकबाद देते हुए कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि प्यारा तिरंगा देश की शान व जान है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लंबे तिरंगे को श्रंृखला के साथ प्रदर्शित करने के प्रयास किए गए, लेकिन वे सभी इससे छोटे थे।

Top