Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

देश की आजादी के लिए असंख्य सेनानियों ने दी कुर्बानी :- मनीष ग्रोवर

Haryana

August 14, 2022 to August 15, 2022

देश की आजादी के लिए असंख्य सेनानियों ने दी कुर्बानी :- मनीष ग्रोवर
     आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 14 अगस्त को रोहतक में हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि उन शूरवीरों को याद करना हम सब का फर्ज है, जिनकी बदौलत हमें यह आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में असंख्य सेनानियों ने अपनी कुर्बानियां दी है। आजादी पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। आने वाली पीढ़ी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वत्र न्यौछावर कर दिया था। मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा भारत तिरंगामय हो चुका है और यह हम सब के लिए गर्व व गौरव की बात है।

Top