Event Detail | Events & Activities | Azadi Ka Amrit Mahotsav, Ministry of Culture, Government of India

Event Detail

Go To Event List

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलों का आयोजन

Haryana

November 24, 2022

 आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को अचीना के राजीव गांधी खेल परिसर में खंड स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्यपाल शास्त्री और शिक्षा संघ के प्रधान अशोक डीपीई द्वारा किया गया। कोच नवीन कन्हेरी ने बताया कि खंड स्तरीय खेलों में बीआर खेल एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अनेक मेडल अपने नाम किए। अंडर 11 आयु वर्ग में रोहित ने 200 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया। रोहित ने लॉन्ग जंप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मयंक ने गोला फेंक में प्रथम स्थान यशिका ने 200 मीटर रेस और लोंग जंप में पहले स्थान पर रही। खो-खो में ध्रुव, यशिका, रोहित, मयंक और भानू ने बौंद
ब्लॉक की टीम की तरफ से खेलते हुए अच्छा खेल दिखाया। सभी खिलाड़ियों के एकेडमी में पहुंचने पर संचालक सत्येंद्र शर्मा, कबड्डी कोच कृष्ण शेरावत और राकेश कोच ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस जीत का श्रेय सभी बच्चों ने अपने कोच नवीन को दिया जो सुबह शाम खिलाड़ियों से कठिन मेहनत करा कर उन्हें सफलता की ओर ले जाते हैं।

Top